सुरक्षित व सुविधाजनक ग्रुप हाउसिंग सोसायटी विकसित करने की दिशा में होगा काम: मुख्यमंत्री

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 20, 2022

चंडीगढ़।   मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षित, सुविधाजनक व भविष्य की जरूरत के अनुसार ग्रुप हाउसिंग सोसायटी विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा, ताकि इन सोसायटी में लोगों को सभी जरूरी आवासीय सुविधाएं समयबद्ध मिल सकें। इन सोसायटी में लोगों की समस्याओं का समाधान भी जल्द से जल्द किया जाएगा।

मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम में रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के सदस्यों की समस्याएं सुनने के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने आरडब्ल्यूए द्वारा रखी सभी समस्याओं व सुझाव को ध्यानपूर्वक सुना व इनका उचित समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि रिहायशी क्षेत्रों में लोगों को सभी प्रकार की सेवाओं व सुविधाओं का समय पर लाभ मिले। उन्होंने कहा कि हरेरा के माध्यम से जल्द ही एक सेमिनार का आयोजन करवाया जाएगा, जिसमें आरडब्ल्यूए अपनी समस्याएं व सुझाव रख सकते हैं। इस सेमिनार में नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण भी शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने सुल्तानपुर नेशनल पार्क में आर्द्रभूमि व प्रवासी पक्षियों का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सरकार के पास भवन संबंधी शिकायत आने पर इसकी चांज के लिए कमेटी गठित की जाएगी। प्रदेश में बिल्डर्स को कंप्लीशन सर्टिफिकेट समयबद्ध दिया जाएगा तथा बिल्डर्स के साथ-साथ ठेकेदार की जवाबदेही भी तय की जाएंगी। इस अवसर पर भाजपा नेता जवाहर सिंह यादव ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया।

इसे भी पढ़ें: आधुनिक हरियाणा के विजन पर आधारित होगा बजट : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ई-रिक्शा के मुद्दे पर अधिकारियों से बैठक में कहा कि इलेक्ट्रॉनिक और पर्यावरण फ्रेंडली ऑटो आम जनता तक पहुँचाना सरकार का लक्ष्य है। गुरुग्राम के प्रदुषण को कम स्तर तक ले जाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत 71 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद दे रही हरियाणा सरकार

गुरुग्राम दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने पीपीपी आधार पर बनने वाले श्री शीतला माता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को लेकर अधिकारियों से बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। श्री मनोहर लाल ने कहा कि अस्पताल के बनने से लो कॉस्ट क्वालिटी अफ़ोर्डबल हेल्थ केयर फ़ैसिलिटी उपलब्ध होगी। अस्पताल में अटेंडेंट्स के रहने की भी व्यवस्था होगी। यह सुपर स्पेशीऐलिटी हॉस्पिटल गुरुग्राम के सेक्टर 102 में बनाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Virat Kohli ने तोड़ा Sachin Tendulkar का बड़ा रिकॉर्ड, ODI Chase में हासिल किया शीर्ष स्थान

Indira Gandhi Stadium के पास 5 नवंबर शाम Traffic Restrictions, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory | आज शाम इंदिरा गांधी स्टेडियम के आसपास रहेंगे कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध, जानें किन रास्तों से बचें

Punjab Stubble Burning | पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर CAQM सख्त, 12 जिलों के DC और SSP के साथ समीक्षा बैठक