आधुनिक हरियाणा के विजन पर आधारित होगा बजट : मुख्यमंत्री

Chief Minister

मुख्यमंत्री शनिवार को हरियाणा भवन नई दिल्ली में भाजपा संगठन के नेताओं व कार्यकर्ताओं से वर्चुअल मीटिंग के दौरान बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, कृषि एवं किसान कल्याण सहित अन्य सभी क्षेत्रों व वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। जनता की जरूरत व उसकी सेवा के लिए जो भी अच्छा होगा, उसके लिए कार्य किया जा रहा है।

चंडीगढ़   मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि आधुनिक हरियाणा के विजन को ध्यान में रखते हुए इस बार बजट पेश किया जाएगा, जिसमें जनता से किए सभी वायदों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री शनिवार को हरियाणा भवन नई दिल्ली में भाजपा संगठन के नेताओं व कार्यकर्ताओं से वर्चुअल मीटिंग के दौरान बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, कृषि एवं किसान कल्याण सहित अन्य सभी क्षेत्रों व वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। जनता की जरूरत व उसकी सेवा के लिए जो भी अच्छा होगा, उसके लिए कार्य किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: पीएमकेवीवाई के तहत आईटीआई में शुरू होंगे 2 से छह महीने के कोर्स -मूलचंद शर्मा

प्रदेश सरकार हरियाणवी संस्कृति व पर्यटन के विकास के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के इन दोनों क्षेत्रों की पहचान विश्व स्तर पर हो। सरकार भूतपूर्व सैनिकों व सैनिकों के कल्याण के लिए भी कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट तैयार करने से पहले अलग-अलग सेक्टर के लोगों से बात की गई और उनके सुझाव आमंत्रित किए गए। कुछ प्रमुख विभागों से भी बजट पूर्व चर्चा की गई  है। इस दौरान जो भी अच्छे सुझाव आएंगे, उन्हें बजट में शामिल किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास व भविष्य के हरियाणा को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: देश का पहला ग्रीन एनर्जी उत्पादन प्लांट रेवाड़ी के गांव खुर्शीद नगर में

 

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व मंत्री श्री मनीष ग्रोवर, श्री कर्ण देव कंबोज सहित अन्य गणमान्य नेता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें: विशेष गिरदावरी खरीफ-2021' में फसल खराबे के मुआवजे के रूप में किसानों के लिए 561.11 करोड़ रुपये किये जारी

केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह यादव के बेटी के विवाह समारोह में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़