मजदूर की 12वीं मंजिल से गिर कर मौत, गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2021

नोएडा। जिले के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में एक कंपनी की इमारत में मरम्मत कर रहे एक मजदूर की 12वीं मंजिल से गिर कर मौत हो गई। उसके परिजन ने कंपनी के प्रबंधक, ठेकेदार के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने सोमवार को बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 125 में स्थित मैसर्स विंडसॅर कंपनी की इमारत में रविवार को मरम्मत का काम चल रहा था। काम के दौरान ही शाम को एक मजदूर राघवेंद्र सिसोदिया (28 वर्ष,) पुत्र रामकिशन निवासी खोड़ा कॉलोनी 12वीं मंजिल से नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार