कार्यकर्ताओं की तीन साल की मेहनत रंग लाएगी-कांग्रेस चारों उपचुनाव जीतेगी, कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता बोले- राठौर के नेतृत्व में सरकार विरोधी माहौल बनाने में पार्टी ने अहम भूमिका निभाई

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 09, 2021

शिमला ।  हिमाचल कांग्रेस ने पिछले दो साल दस महीनों में भाजपा सरकार के विरुद्ध जो वातावरण निर्माण किया है उसके बलबूते ही आज कांग्रेस पार्टी उपचुनावों में सशक्त नज़र आ रही है।यह कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं का संघर्ष है जिसके चलते भाजपा बैकफुट पर है और कांग्रेस फ्रंटफुट पर।

इसे भी पढ़ें: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने जारी को हिमाचल भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची

 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज कहा कि जिस तरह से  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने खुद आगे आ कर संगठन को नेतृत्व दिया और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोला उसके परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमें प्रदेशाध्यक्ष पर एवम कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बनाए लेकिन कुलदीप राठौर ने आगे आ कर भाजपा के हर बार को अपनी छाती पर सहन किया और कार्यकर्ताओं को संघर्ष के लिए प्रेरित किया।

 

इसे भी पढ़ें: माँ दुर्गा के तृतीय स्वरूप माँ चंद्रघंटा की आराधना करने से समस्त पापों एवं बाधाओं से मुक्ति मिलती है

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ निरन्तर धरने-प्रदर्शनों का आयोजन किया उससे यह अवधारणा भी गलत साबित हुई कि कांग्रेस पार्टी को विपक्ष की भूमिका निभाने नहीं आती है।कुलदीप राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तन-मन-धन से पार्टी को मजबूती प्रदान की।इसी संघर्ष का फल है कि आज जनसमर्थन कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ा है और भाजपा सरकार जनता का सामना करने से भाग रही है।

 

इसे भी पढ़ें: मादक पदार्थों पर नियन्त्रण के प्रयासों के लिए राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पुलिस की सराहना की

 

दीपक शर्मा ने कहा कि संघर्ष का यह सिलसिला आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों तक जारी रहेगा।कांग्रेस कार्यकर्ता अब पूरी तरह से सक्रीय हो चुके हैं।उन्होंनें कहा कि आज कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के रूप में खुद को सम्मानित महसूस करता है क्योंकि कुलदीप राठौर कांग्रेस के आम कार्यकर्ता का प्रतिनिधित्व करते हैं।उन्होंने कहा कि जिस तरह से कुलदीप राठौर ने किसी भी व्यक्तिगत एजेंडे पर न चलते हुए पार्टी के सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं को एकजुट किया है उससे एक बात साफ है कि चारों उपचुनावों एवम आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस प्रचण्ड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार