सतना सीमेंट फैक्ट्री में मजदूर का सिर धड़ से अलग, मजदूरो ने की तोड़फोड़

By दिनेश शुक्ल | May 31, 2021

सतना। मध्य प्रदेश के सतना शहर से लगी बिड़ला सीमेंट फैक्टरी की सगमनियां मांइस में आज बड़ा हादसा हो गया। क्रेसर के फाइन बेल्ट में फशकर एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और मजदूर एकत्रित हुए और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। साथ ही आक्रोशित भीड़ ने कई वाहनों में जमकर तोड़फोड़ कर दी।

इसे भी पढ़ें: कैलाश विजयवर्गीय और डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात बनी राजनीतिक चर्चा का विषय

बिड़ला सीमेंट फैक्ट्री की सगमनिया खदान में सोमवार को भठिया कला निवासी राम नरेश पाल नाम के मजदूर की मौत हो गई। फाइन बेल्ट में फसकर मजदूर का सर धड़ से अलग हो गया। मौत की सूचना मजदुर के परिजनों को दी गई। जिसके बाद ग्रामीण और परिजन खदान पहुंचे और उनके साथ अन्य मजदूर भी लामबंद हो गए। लाश देखकर लोगों का आक्रोश भड़क गया और खदान कार्यालय और वहां खड़े वाहन में इन लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। वही शव को परिजन उठाने नही दे रहे हालांकि बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। मृतक मजदूर के परिजनों की माँग है कि उन्हें मुआबजे में 20 लाख रुपये दिए जाए। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा