कांग्रेस को सत्ता में लाने वाले कार्यकर्ताओं को सरकार में हिस्सेदारी मिले : नारायण सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2021

जयपुर। राजस्थान में चल रहे सियासी बयानबाजी के बीच कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह ने सोमवार को कहा कि पार्टी को सत्ता में लाने वाले कार्यकर्ताओं को राज्य स्तर और जिला स्तर पर सरकार में जगह दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कडी मेहनत की और पसीना बहाया था जिससे कांग्रेस की सरकार बनी। सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘... यह आवश्यक है कि कांग्रेसियों और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिये राज्य और जिला स्तर पर जगह दी जानी चाहिए। यह कांग्रेस के नेतृत्व की नैतिक जिम्मेदारी है।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान को उन पुराने और निष्ठावान नेताओं की बात सुननी चाहिए जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में कडी मेहनत की।

प्रमुख खबरें

पहले प्यार और अपनापन, फिर अचानक दूरी... क्या आप भी Puffer Fishing के शिकार हो रहे हैं?

South 24 Parganas में पूजा समिति विवाद में BJP कार्यकर्ता की मौत, जांच शुरू

Gurugram में Traffic जाम! 25 अगस्त को WFH का आदेश, School भी बंद

Kolathur Result: मद्रास हाईकोर्ट पहुंचे MK Stalin, टीवीके के वीएस बाबू की जीत को चुनौती और ईवीएम पर सवाल