5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए बंदरगाहों पर विश्वस्तरीय बुनियादी संरचना महत्वपूर्ण: नायडू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 29, 2020

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि देश को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिये सभी बंदरगाहों पर विश्वस्तरीय बुनियादी संरचना का सृजन महत्वपूर्ण है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि उपराष्ट्रपति ने बंदरगाहों के अध्यक्षों तथा प्रशासकों से इन्हें पर्यावरण के अनुकूल बनाने के प्रयास करने का भी आह्वान किया। नौवहन मंत्रालय ने मामल्लापुरम में ‘चिंतन बैठक’ का आयोजन किया था। नायडू ने इस बैठक में बंदरगाहों के प्रमुखों के साथ चर्चा करते हुए देश में विकास तथा टिकाऊ वृद्धि के लिये विस्तृत समुद्री तट का लाभ उठाने की जरूरत पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें: हर भारतीय के खून में है धर्मनिरपेक्षता: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

उन्होंने देश के सभी बंदरगाहों को वैश्विक बंदरगाहों की तर्ज पर विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिये सभी बंदरगाहों पर विश्वस्तरीय बुनियादी संरचना का सृजन महत्वपूर्ण है। नायडू ने कहा कि भारत के पास बंदरगाह आधारित विकास के शानदार अवसर हैं क्योंकि आयात और निर्यात के लिये बंदरगाह अपरिहार्य हैं। उन्होंने माल ढुलाई का खर्च कम करने, व्यय घटाने तथा आयात-निर्यात किए जाने वाले माल को मंजूरियां देने वाले लगने वाले समय में कमी लाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि हमें देश के दोनों तटों पर आयात-निर्यात के और केंद्र विकसित करने की जरूरत है।’’ तीन दिवसीय ‘चिंतन बैठक’ रविवार को समाप्त होगी।

प्रमुख खबरें

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल