World Press Freedom Day 2025: हर साल 03 मई को मनाया जाता है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे, जानिए उद्देश्य और महत्व

By अनन्या मिश्रा | May 03, 2025

हर साल 03 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस प्रेस की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति के अधिकार और मीडिया की भूमिका को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्र प्रेस की अहमियत को दर्शाना है। यह दिन पत्रकारों की सुरक्षा की ओर ध्यान आकर्षित करता है। यह दिन दुनिया भर में सूचना की आजादी और लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रतीक है। तो आइए जानते हैं इस दिन की शुरूआत कब से हुई और यह दिन क्यों मनाया जाता है।

हर साल 03 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। यह दिन पत्रकारों को स्वतंत्र रूप से काम करने के अधिकार को दर्शाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता का सम्मान और समर्थन करना है और यह अभिव्यक्ति की आज़ादी के महत्व को भी रेखांकित करता है।

उद्देश्य

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य प्रेस की आजादी की रक्षा करना है। यह दुनिया भर में सुरक्षित और स्वतंत्र पत्रकारिता के माहौल की मांग करता है। यह दिन पत्रकारों पर होने वाले हमलों और दबावों की ओर ध्यान खींचा जाता है। यह दिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लोकतंत्र की नींव के रूप में जाना जाता है।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत

साल 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने की शुरूआत की थी। दरअसल, साल 1991 में विंडहोक सम्मेलन के बाद यूनेस्को ने इसकी सिफारिश की थी। विंडहोक घोषणापत्र में स्वतंत्र प्रेस के महत्व को रेखांकित किया गया था। तब से हर साल 03 मई को वैश्विक स्तर पर विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाने लगा।

खतरों का करना पड़ता है सामना

बता दें कि पत्रकारों को अक्सर धमकियों, हमलों और सेंसरशिप का सामना करना पड़ता है। कई बार पत्रकारों को जान से मारने की धमकी मिलती है। ताकतवर समूह और सरकारें पत्रकारों की आवाज को दबाने का प्रयास करते हैं।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन