WTC फाइनल में विराट के साथ टॉस के लिए जाना अच्छा अनुभव होगा: केन विलि​यमसन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2021

लंदन। मैदान पर कड़े प्रतिद्वंद्वी हैं लेकिन मैदान के बाहर बहुत अच्छे मित्र हैं और इसलिए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलि​यमसन को लगता है कि 18 जून से साउथम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के लिये भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ टॉस के लिये जाना शानदार अनुभव होगा। कोहली और विलियमसन दोनों ही अपनी अगुवाई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को जीतने की कोशिश करेंगे तथा कीवी कप्तान इस तथ्य से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि भारत के विश्वस्तरीय गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ यह आसान नहीं होगा। विलि​यमसन से जब भारतीय कप्तान के खिलाफ 2008 में अंडर—19 के दिनों से चल रही प्रतिद्वंद्विता के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, हम विभिन्न स्तरों और प्रतियोगिताओं में एक दूसरे के खिलाफ खेले हैं और एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। इसलिए मैदान पर साथ में उतरना, टॉस करना और पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में एक दूसरे से मिलना काफी अच्छा होगा।

इसे भी पढ़ें: IOA ने कोरोना से उबरे पांच खिलाड़ियों को वैक्सीन की पहली डोज लेने का दिया निर्देश

उन्होंने कहा, थोड़ी घास कट सकती है और उस पर रोलर चलाया जा सकता है। मैं अभी टीम के बारे में नहीं जानता। देखते हैं कि परिस्थितियां कैसी होती है। हमने अभी तक प्रत्येक दिन बारिश देखी है।​ भिन्न परिस्थितियों में ड्यूक गेंदों का सामना करने का अनुभव हासिल करना अच्छा है। न्यूजीलैंड की मुख्य चिंता नंबर सात पर बल्लेबाज या आलराउंडर चुनने को लेकर है विलियमसन ने कहा कि सभी विकल्प खुले हैं। उन्होंने कहा, हमें इस तरह के फैसले करने के लिये परिस्थितियों का आकलन करना होगा। हम जब भी अलग स्थान पर खेलते हैं परिस्थितियों के अनुसार टीम का चयन करते हैं जो हमारे अनुकूल हो। विलियमसन ने कहा कि बाउंसर विशेषज्ञ नील वैगनर भारत के खिलाफ अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, उसकी लंबे स्पैल करने और लंबे समय तक दबाव बनाये रखने की क्षमता ऐसी है जिसके कारण वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतना सफल रहा है। वह हमारी टीम का अहम सदस्य है। उसका टीम में होना शानदार है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान