पंजाब कांग्रेस में फिर तकरार! डिप्टी सीएम रंधावा बोले- जब से गृह मंत्री बना हूं सिद्धू को मुझसे परेशानी हो रही

By अंकित सिंह | Jan 03, 2022

पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर से बवाल शुरू हो गया है। इस बार मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच नहीं बल्कि सिद्धू और उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बीच है। दरअसल सिद्धू लगातार गृह मंत्रालय के कामकाज को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इसी पर आज सुखजिंदर रंधावा भड़क गए। उन्होंने कहा कि जब से मैं गृह मंत्री बना हूं तब से नवजोत सिंह सिद्धू मुझसे नाराज चल रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि यदि सिद्धू चाहे तो मैं पल भर में अपना गृह मंत्रालय उनके पैरों में फेंक सकता हूं। दरअसल, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज होने के बावजूद अपनी ही पार्टी की सरकार पर सिद्धू लगातार सवाल उठा रहे हैं। इसी को लेकर रंधावा ने कहा कि सिद्धू जो बोल रहे हैं वह गलत है। उन्होंने कहा कि पिछले साढे 4 साल से उन पर कोई केस नहीं हो रहा था। लेकिन जैसे ही गृह विभाग मेरे पास आया हमने कोर्ट में एसटीएफ की रिपोर्ट खुलवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हमने एसटीएफ की रिपोर्ट के आधार पर ही एफआईआर दर्ज की है। सिद्धू जो कुछ भी बोल रहे हैं वह बिल्कुल गलत है। मजीठिया की गिरफ्तारी को लेकर सिद्धू के सवाल पर रंधावा ने कहा कि पुलिस की टीमें लगातार बिक्रम मजीठिया की तलाशी कर रही है और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने BRICS में Global South को नियम तय करने वाला बनाने पर दिया जोर

New Delhi में BRICS Summit की ऐतिहासिक तस्वीर: PM Modi, Xi और Putin ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश

भारत में महंगे होंगे Samsung के फ्लैगशिप फोन, Galaxy S26 Ultra की कीमत बढ़ना लगभग तय

President Droupadi Murmu ने Iranian President Pezeshkian से की वार्ता, कूटनीति पर दिया जोर