Shani Rahu Effects: Shani Rahu का प्रकोप! ससुराल से मिली ये Gifts बन सकती हैं बर्बादी का कारण, जानें Vastu Tips

By अनन्या मिश्रा | Jun 30, 2026

वास्तु शास्त्र में घर और रिश्तों से जुड़ी कई ऐसी बातों का जिक्र मिलता है। जिनका सीधा असर व्यक्ति की सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिति पर देखने को मिलता है। वहीं शादी के बाद कुछ चीजों का लेन-देन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। खासतौर पर लड़कों को अपनी ससुराल से बिना वजह या मुफ्त में कुछ चीजों का लेना शुभ नहीं होता है। वहीं ऐसा करने से घर में मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानियां और ग्रह दोष बढ़ने की आशंका होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि पुरुषों को ससुराल से भूलकर भी कौन सी चीजें उपहार के रूप में नहीं लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Saturn Transit Alert: शनि बदल रहे नक्षत्र, 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, रहें सावधान

काले रंग की चीजें न लें

काले रंग को शनिदेव से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि ससुराल वालों से गिफ्त में काले कपड़े या फिर काला कंबल आदि लेने से जीवन में संघर्ष बढ़ सकता है। वहीं कामकाज में रुकावट और मानसिक तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है।

झाड़ू न लाएं

झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के मुताबिक महिलाओं को मायके से झाड़ू लाकर ससुराल में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि या बरकत पर इसका असर पड़ सकता है।

बरतें सावधानी

महिलाओं को अपने मायके से कैंची, चाकू या किसी तरह की नुकीली चीज नहीं लानी चाहिए। इससे रिश्तों में तनाव और कड़वाहट पैदा हो सकती है। वहीं ससुराल से लोहे की भारी सामान मुफ्त में नहीं लेना चाहिए। इससे परेशानी या दुर्घटना की आशंका बढ़ सकती है।

पुराना सामान और रद्दी न लाएं

वास्तु शास्त्र के मुताबिक महिलाओं को अपने मायके से रद्दी, बेकार किताबें और पुराने अखबार आदि नहीं लाने चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा और अव्यवस्था बढ़ती है। वहीं जातक को निर्णय लेने में भ्रम और मानसिक परेशानी होती है।

प्रमुख खबरें

Gold Rate लगातार गिर रहे हैं, ऐसे में सस्ता सोना खरीदें या घर का पुराना सोना जल्द से जल्द बेच दें?

Lohagad Fort History | 2000 साल पुराने लोहागढ़ किले में बढ़ा डार्क टूरिज्म, खौफनाक हत्याकांड के बाद सिया स्पॉट बना पर्यटकों का नया आकर्षण

भारत ने बॉर्डर पर ताना रूसी रडार, निशाने पर J-20 विमान?

लेबनान पर एटम बम जैसा बड़ा हमला, हिजबुल्ला ने खाई बदले की कसम