मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का नतीजा है पेट्रोल -डीजल के बढ़ते दाम : गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2021

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि यह उसकी गलत आर्थिक नीतियों का नतीजा है। गहलोत ने ट्वीट किया, पेट्रोल-डीजल की कीमतों से आमजन त्रस्त है। पिछले 11 दिनों से लगातार दाम बढ़ रहे हैं। यह मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का नतीजा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें फिलहाल संप्रग सरकार के कार्यकाल के समय से आधी हैं लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई हैं।

इसे भी पढ़ें: सिंगापुर में कोविड-19 का टीका लेने वालों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही

उन्होंने कहा है कि कोरोना के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है एवं राज्य का राजस्व घटा है। लेकिन आमजन को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार ने पिछले महीने ही वैट में 2% की कटौती की है। मोदी सरकार ऐसी कोई राहत देने की बजाय पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोज बढ़ा रही है। गहलोत के अनुसार, कुछ लोग अफवाह फैलाते हैं कि राजस्थान सरकार पेट्रोल पर सबसे अधिक कर लगाती है इसलिए यहां कीमतें ज्यादा हैं। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में पेट्रोल पर राजस्थान से ज्यादा कर लगता है इसीलिए जयपुर में पेट्रोल की कीमत भोपाल से कम है।

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात