शी चिनफिंग ने हांगकांग के लिए ‘‘एक देश, दो प्रणाली’’ नीति का किया बचाव, अमेरिका पर दिया बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2022

हांगकांग। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हांगकांग के लिए अपनी ‘‘एक देश, दो प्रणाली’’ नीति का शुक्रवार को बचाव करते हुए अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य देशों के उन आरोपों का खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया है कि चीन ने इस नीति के जरिए 50 वर्ष के लिए हांगकांग को स्वतंत्रता एवं स्वायत्तता देने के वादे को कमजोर किया है। हांगकांग को चीनी शासन को सौंपने की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर चिनफिंग बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे। ब्रिटेन ने एक जुलाई, 1997 को हांगकांग चीन को लौटा दिया था। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण करीब ढाई साल बाद शी हांगकांग की यात्रा पर आए हैं। इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शी ने कहा, ‘‘ एक देश, दो प्रणाली’’ की नीति ने सार्वभौमिक रूप से सफलता प्राप्त की है।

इसे भी पढ़ें: जैक्सन ने शपथ ली, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय में पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बनीं

ली ने शपथ ग्रहण करते हुए शहर के लघु-संविधान, मूल कानून को बनाए रखने और हांगकांग के प्रति निष्ठा रखने का संकल्प किया। उन्होंने चीन सरकार के प्रति जवाबदेह रहने का भी संकल्प किया। ली ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुबह हांगकांग को चीनी शासन को सौंपने की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह में भी हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में शी चिनफिंग, शहर की निवर्तमान नेता कैरी लैम सहित कई अन्य लोगों ने शिरकत की थी। ध्वजारोहण समारोह तेज हवाओं के बीच आयोजित किया गया और चीन तथा हांगकांग के झंडे लाने वाले पुलिस अधिकारियों ने ब्रिटिश शैली के मार्च की जगह चीनी ‘गूज़-स्टेपिंग’ शैली में मार्च किया।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार