शाओमी मी 11 सीरीज़ हुआ लॉन्च, जानिए फीचर्स व कीमत

By शैव्या शुक्ला | Dec 31, 2020

शाओमी कंपनी ने आखिरकार चीन में अपना नया फ्लैगशिप फोन पेश कर दिया है, जिसका नाम है– शाओमी मी 11 है। आधिकारिक तौर पर यह स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट वाला पहला फोन है जो कि बेहतरीन डिस्प्ले 6.81”अमोलेड और क्यूएचडी + रेज़ल्यूशन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आया है। साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि इस लेटेस्ट फोन में सभी एडवांस फीचर्स मौजूद हैं। 

आइए जान लेते हैं इस फोन के फीचर्स, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में:

इसे भी पढ़ें: वीवो वी20 (2021) भारत में लॉन्च, जानें इसके फीचर्स व कीमत

शाओमी मी 11 के फीचर्स

शाओमी मी 11  में 6.81 इंच 3200×1440 अमोलेड पैनल है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 480 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट है। फोन स्नैपड्रैगन 888 एसओसी द्वारा संचालित है और यह कई कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगा। डुअल- नैनो सिम वाला यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 12.5 पर चलता है और इसमें 6.81-इंच 2के डब्ल्यूक्यूएचडी (1,440x3,200 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 1,500 निट्स है। फोन को पावर देने के लिए 4600 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है जो 55वाट वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 वाट वायरलेस फास्ट चार्जिंग व 10 वाट रिवर्स चार्जिंग सपॉर्ट करती है।

शाओमी मी 11का कैमरा-

शाओमी के इस नए फोन में ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया गया है और फ्रंट में सिंगल पंच-होल कैमरा मौजूद है। रियर सेटअप में ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) के साथ 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर शामिल है। इसके अतिरिक्त, इसमें एफ/2.4 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 13-मेगापिक्सेल कैमरा सेंसर और एफ/2.4 के साथ 5-मेगापिक्सेल मैक्रो सेंसर भी है। फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। साथ ही, इसे 8के वीडियो तक कैप्चर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कंपनी ने लो-लाइट वीडियो कैप्चर करने के लिए एक खास फीचर लेकर आया है।

इसे भी पढ़ें: आ रहा है धमाकेदार वनप्लस 9, जानिए इसके फीचर्स

शाओमी मी 11 के स्पेसिफिकेशन्स-

मी 11 स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी फीचर्स में शामिल है- 5जी, 4जी एलटीई, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी, वाई-फाई 6ई, नाइट मोड क्षमताएं, ब्लूटूथ 5.2, इन्फ्रारेड (आईआर) और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट। यह फोन स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है जो हरमन कार्डन ऑडियो द्वारा सपोर्टेड हैं। इसके अलावा, आपको इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा, जो हार्ट रेट मॉनिटरिंग का काम भी करता है। कंपनी ने ऑनबोर्ड कोई माइक्रोएसडी स्लॉट नहीं दिया है, इसलिए एक्सपेंड करने का कोई विकल्प इसमें मौजूद नहीं है। डायमेंशन की बात करें तो, फोन 8.06 एमएम मोटाई और 196 ग्राम वज़न के साथ आता है। 

शाओमी मी 11 की कीमत व उपलब्धता

इस नए स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत  3,999 चीनी युआन (लगभग 45,000 रुपये) है। साथ ही, इसके 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज की कीमत 4,299 चीनी युआन (लगभग 48,300 रुपये) है। और 12 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 4,699 चीनी युआन (लगभग 52,800 रुपये) है। हालांकि कंपनी ने बॉक्स से चार्जर को हटा दिया है, यूज़र अतिरिक्त कीमत देकर चार्जर के साथ फोन खरीदने का विकल्प चुन सकते हैं। यह एंटी-ग्लेयर (एजी) फ्रॉस्ट ग्लास फिनिश के साथ हॉराइज़न ब्लू, फ्रॉस्ट व्हाइट और मिडनाइट ग्रे रंग के विकल्पों में मिलेगा।

चीन में इस स्मार्ट फोन के प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसकी बिक्री 1 जनवरी से शुरू हो जाएगी। हालांकि, चीन से बाहर लॉन्च करने पर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

- शैव्या शुक्ला

प्रमुख खबरें

Siang Project: अरुणाचल में बांध विरोधी प्रदर्शनकारी एक माह बाद जेल से रिहा

Maharashtra ATS ने Dombivli से दबोचा 10 लाख का इनामी नक्सली Sanjay Yadav

Delhi AQI 369 दर्ज, दिवाली से पहले शहर में छाई धुंध

Commonwealth Games में भारत को स्वर्ण दिलाने वाले पूर्व Hockey कोच Gurdial Singh Bhangu का निधन