Yamaha ने चेन्नई कारखाने के कर्मचारियों के साथ किया 3 साल का वेतन समझौता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2019

नयी दिल्ली। दोपहिया कंपनी इंडिया यामाहा मोटर (आईवाईएम) प्राइवेट लि. ने अपने चेन्नई कारखाने के कर्मचारियों के साथ तीन साल का वेतन समझौता किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा है कि इस वेतन करार को पिछली तारीख यानी एक अप्रैल, 2019 से लागू किया जाएगा। यह समझौता 31 मार्च,2022 तक के लिए है। कंपनी ने हालांकि ,कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि का ब्योरा नहीं दिया है। 

इसे भी पढ़ें: Toyota ने लॉन्‍च किया SUV Fortuner का लिमिटेड एडिशन, कीमत है 33.85 लाख

इस करार पर प्रबंधन और कंपनी की आंतरिक कर्मचारी यूनियन ‘इंडिया यामाहा मोटर तोजहिलालर संगम’ने दस्तखत किए। पिछले साल के दौरान कंपनी को कर्मचारियों के भारी असंतोष का सामना करना पड़ा था। उसके बाद ही वह वेतन समझौते का प्रयास कर रही थी। यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप आफ कंपनीज के चेयरमैन मोतोफुमी शितारा ने कहा, ‘‘यह कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे ‘शॉप फ्लोर’के हमारे कर्मचारियों का भरोसा बढ़ेगा।’’ 

 

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा