यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आया, सरकार निगरानी रख रही है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना का जलस्तर बुधवार सुबह खतरे के निशान से नीचे आ गया और सरकार स्थिति पर करीब से नजर रख रही है। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि सुबह छह बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 204.76 मीटर था जो खतरे के निशान से नीचे है।

उन्होंने कहा, ‘‘आश्वस्त रहें, हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। हमारी निगरानी और प्रबंधन प्रणाली चौबीसों घंटे सक्रिय है तथा हर स्थिति पर गहन नजर रखी जा रही है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा हथिनीकुंड बैराज से 31,016 क्यूसेक और वजीराबाद बैराज से 41,200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि ओखला बैराज से निकासी 79,840 क्यूसेक है।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी