Yashasvi Jaiswal का यू-टर्न, मुंबई से खेलने के लिए MCA को लिखा पत्र

By Kusum | May 09, 2025

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक महीने पहले मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मांगकर गोवा से घरेलू क्रिकेट खेल की योजना बनाई थी। लेकिन अब 23 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी ने अपने फैसले से यू-टर्न ले लिया है। जायसवाल ने MCA को एक ईमेल लिखकर अपनी NOC वापस लेने का अनुरोध किया है और कहा है कि वह आगामी घरेलू सीजन में मुंबई सीजन में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपलब्ध हैं। 

अप्रैल में जायसवाल ने MCA अधिकारियों को उस समय चौंका दिया था जब उन्होंने गोवा क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिए NOC मांगा था। जायसवाल ने इस फैसले के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया था। गोवा की टीम रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट चरण के लिए क्वालिफाई कर चुकी थी। अगर जायसवाल गोवा के लिए खेलने का अपना प्लान आगे बढ़ाते तो वह अर्जुन तेंदुलकर और सिद्धेश लाड जैसे मुंबई के उन खिलाड़ियों की राह पर चलते, जो इस पीढ़ी में गोवा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 

जायसवाल ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया था कि, गोवा ने मुझे नया अवसर दिया है और मुझे नेतृत्व की भूमिका ऑफर की है। मेरा पहला लक्ष्य भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा, और जब भी मैं राष्ट्रीय ड्यूटी पर नहीं रहूंगा। मैं गोवा के लिए खेलूंगा। ये एक अहम मौका था जो मेरे सामने आया और मैंने इसे स्वीकार कर लिया। 

प्रमुख खबरें

Ketan Agarwal Murder Case | शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी सिया गोयल, मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के पीछे सामने आया नया मकसद

Rajdhani Express में वेज बिरयानी में मिली मक्खी: IRCTC ने कैटरिंग फर्म पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने का नोटिस

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज