बीएस येदियुरप्पा बुधवार को जाएंगे दिल्ली, कैबिनेट विस्तार पर चर्चा होने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2020

बेंगलुरू। कर्नाटक में कैबिनेट में विस्तार या फेरबदल को लेकर संकेत देने के कुछ दिन बाद राज्य के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा का बुधवार को दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उम्मीद है कि येदियुरप्पा इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आलाकमान से इस बारे में चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी उनके संभावित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार येदियुरप्पा 18 नवंबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे एक विशेष विमान से नयी दिल्ली रवाना होंगे और अपराह्न 2:30 बजे वहां पहुंचेंगे। 

इसे भी पढ़ें: सिद्धारमैया का दावा, बिहार चुनाव के नतीजों के बाद येदियुरप्पा को CM पद से हटा दिया जाएगा 

इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री रात 8:30 बजे एक विशेष विमान से वापस लौटने से पहले कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के आधिकारिक यात्रा कार्यक्रम में हालांकि, कोई और बैठक या मुलाकात का उल्लेख नहीं है लेकिन आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करके कैबिनेट विस्तार अथवा फेरबदल पर संभवत: चर्चा कर सकते हैं। येदियुरप्पा ने हाल ही में कहा था कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद ही कैबिनेट विस्तार अथवा फेरबदल के बारे में निर्णय किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें: बेंगलुरु हिंसा मामले में शिवकुमार ने भाजपा पर कांग्रेस को बदनाम करने का लगाया आरोप 

राज्य में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी की जीत के बाद येदियुरप्पा ने कैबिनेट विस्तार अथवा फेरबदल का संकेत दिया था, इसके बाद से सत्तारूढ़ दल में राजनीतिक गतिविधि तेज हो गयी है। मुख्यमंत्री ने फेरबदल का संकेत देते हुए कहा था कि वह जल्द ही नयी दिल्ली जायेंगे और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करके इसकी मंजूरी लेंगे। कैबिनेट बिस्तार अथवा फेरबदल येदियुरप्पा के लिये काफी मुश्किल भरा होगा क्योंकि इसके कई आकांक्षी हैं।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana