‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शनकारियों ने पेरिस के बुटीक और रेस्तरां में तोड़फोड़ की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2019

पेरिस। फ्रांस की राजधानी में ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शनों के 18वें सप्ताहांत में पहुंचने के साथ ही हिंसक घटनाएं भी बढ़ गई हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रसिद्ध चैंप्स-एलिसीज क्षेत्र में दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को लूट लिया और उनमें आग लगा दी।

इसे भी पढ़ें: मैक्रों ने ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शनकारियों की यहूदी विरोधी टिप्पणियों की निंदा की

शनिवार को पेरिस में हिंसक घटनाएं बढ़ने के मद्देनजर राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने पिरिनी पर्वतीय क्षेत्र में अपने सप्ताहांत दौरे को छोटा कर दिया। इससे पहले दिसम्बर में भी ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कपड़ों की कई दुकानों को लूटा था और अवरोधकों को आग के हवाले कर दिया था। गौरतलब है कि फ्रांस में कई महीने से प्रदर्शन चल रहे हैं। पेट्रोलियम पदार्थों पर करों के विरोध में शुरू हुआ यह प्रदर्शन राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों और उनकी नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन में बदल गया। 

प्रमुख खबरें

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी

James Anderson 2027 में Surrey से खेलेंगे County Championship लंकाशायर से नाता टूटा

Mehrajuddin Wadoo ने Gangte की हैट्रिक और कप्तानी को सराहा, युवा प्रतिभाओं के लिए मजबूत व्यवस्था की मांग की

Manchester United ने मुख्य कोच Michael Carrick को हटाया, Mauricio Pochettino ले सकते हैं जगह