By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 09, 2026
काहिरा, नौ सितंबर (एपी) हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित उत्तरी यमन की जेल पर हुए हवाई हमले के बाद मलबे से चार और शव मिलने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 23 हो गई। सात लोग अभी लापता हैं। इस बीच, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों पर बुधवार को नये सिरे से हमले किये।
समाचार चैनल ‘अल-मसीरा’ ने सबौला के हवाले से बताया कि मारे गए लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हूती संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अनीस अल-असबाही ने कहा कि हमले में कम से कम सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है, जो अपने पति से मिलने गई थी। इस बीच, सऊदी नीत गठबंधन ने बुधवार तड़के मारिब और जौफ प्रांतों में हूती सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए।