लखनऊ में अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होंगे योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2022

मुंबई। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी एक्शन-ड्रामा फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की टीम बृहस्पतिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करेगी। फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: गायक केके का निधन: कोलकाता पुलिस ने शुरू की जांच, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म में संजय दत्त और सोनू सूद भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय ने कहा कि यह फिल्म अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन और साहस पर आधारित है, जिन्होंने भारतमाता की रक्षा के लिए अपने खून का एक-एक कतरा बहा दिया।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक