पिछले आठ साल में मोदी सरकार में सबका साथ सबका विकास हुआ :योगी आदित्यनाथ

Yogi
ani

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि 2014 से पहले लोगों में अविश्वास का भाव था और अलगाववाद, उग्रवाद और आतंकवाद सिर चढ़कर बोल रहा था। यहां भाजपा मुख्यालय में नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि 2014 से पहले लोगों में अविश्वास का भाव था और अलगाववाद, उग्रवाद और आतंकवाद सिर चढ़कर बोल रहा था। यहां भाजपा मुख्यालय में नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद स्थिति बदल गई जब मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ सत्ता में आई। आदित्यनाथ ने कहा, 2014 से पहले सरकार के खिलाफ लोगों में अविश्वास का भाव था।

इसे भी पढ़ें: गायक केके का निधन: कोलकाता पुलिस ने शुरू की जांच, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

अलगाववाद, उग्रवाद और आतंकवाद सिर चढ़कर बोल रहा था। अराजकता चरम पर थी। भ्रष्टाचार संस्थागत हो गया था। उन्होंने कहा कि मई 2014 में जब मोदी सत्ता में आए तो ग्रामीणों, गरीबों, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों के लिए बिना किसी भेदभाव के उनकेजीवन को बदलने वाली योजनाएं शुरू की गईं।

इसे भी पढ़ें: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को कोर्ट से राहत! विदेश जाने की इजाजत मिली, जल्द निकलेंगी अबू धाबी

उन्होंने कहा कि गरीबी हटाने के लिए नारे तो लग रहे थे , लेकिन पिछले कई सालों में गरीबी हटाने के लिए कुछ नही किया गया, उनके लिए और रोटी, कपड़ा और मकान के लिए भी कुछ ठोस नहीं किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़