चंपावत में पुष्कर सिंह धामी के लिए योगी आदित्यनाथ ने किया प्रचार, बोले- 31 मई को बनेगा इतिहास

By अंकित सिंह | May 28, 2022

उत्तराखंड में चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। दरअसल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस बार विधानसभा चुनाव में अपनी परंपरागत सीट खटीमा से हार गए थे। बावजूद इसके भाजपा ने उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाया है। ऐसे में मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उन्हें 6 महीने के भीतर सदन का सदस्य होना जरूरी है। यही कारण है कि चंपावत सीट से पुष्कर सिंह धामी चुनावी मैदान में हैं। 31 मई को चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होंगे। आज पुष्कर सिंह धामी के लिए प्रचार करने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे थे। पुष्कर धामी के समर्थन में योगी आदित्यनाथ ने भव्य रोड शो किया।

 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव के बयान पर शायराना अंदाज में CM योगी का जवाब, ममता बनर्जी पर भी बोला जोरदार हमला


लोगों को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड जब अपनी 25 वर्षों की यात्रा पूरी करेगा तब उसे यादगार बनाने के लिए चंपावत के पास बहुत कुछ होगा। जब भी अवसर मिले तब उससे चूकना नहीं चाहिए। टनकपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि चंपावत को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए अपने मुख्यमंत्री के साथ जुड़कर उन्हें रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने के लिए हम सबको आगे आना चाहिए। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री और चंपावत से उम्मीदवार धामी ने कहा कि 31 मई का दिन हमारे विधानसभा क्षेत्र के लिए उत्सव का दिन होना चाहिए। सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक मतदान होगा तो आपको कमल का बटन इतना दबाना है कि शाम तक वो बटन अंदर चला जाए और 3 तारीख को जब EVM खुले तो उसमें से कमल की लडियां लग जाए।

 

इसे भी पढ़ें: बिहार के बाद UP पहुंची जातीय जनगणना की आंच, अखिलेश बोले- हम इसके पक्ष में, आगे क्यों नहीं बढ़ रही सरकार


इससे पहले योगी ने ट्वीट कर कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का जनपद चम्पावत 31 मई को एक इतिहास बनाने जा रहा है। सामान्यतः जनता सांसद, विधायक, प्रधान आदि जन-प्रतिनिधियों को चुनती है। लेकिन चम्पावत के लोग इस बार 'मुख्यमंत्री' का चुनाव करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की। भाजपा को कुल 70 में से 48 सीटों पर जीत मिली। हालांकि खुद मुख्यमंत्री के चेहरे रहें पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए। पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत सीट खाली कराया गया। चंपावत में पुष्कर सिंह धामी का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी से है। यहां के नतीजे 3 जून को आएंगे।

प्रमुख खबरें

दावोस में WEF की बैठक, 5 राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

PM मोदी अच्छे दोस्त और भारत अहम रणनीतिक साझेदार, अमेरिकी दूतावास ने शेयर किया ट्रंप का संदेश

Maharashtra: नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली कंपनी के ऊपर मंडराता दिखा ड्रोन, पुलिस ने शुरू की जांच

Goa Nightclub Fire Case : लूथरा ब्रदर्स को पटियाला हाउस कोर्ट में किया गया पेश, पछतावे के सवाल पर जोड़े हाथ