मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज क्षेत्र के विकास पर केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास कार्यों के संबंध में शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। प्रदेश सरकार ने यहां जारी एक बयान में कहा कि योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने ब्रज क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के संबंध में इन केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की।

इसे भी पढ़ें: 1971 में भारतीय सेना के सामने सरेंडर का जिक्र कर TTP ने पाकिस्तान को याद दिलाई उसकी औकात

योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से 361 किलोमीटर लंबी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा परियोजना, 52 किलोमीटर लंबी ब्रज तीर्थ पथ परियोजना और 72 किलोमीटर लंबी गोवर्धन संपर्क परियोजना पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री के साथ 12 किलोमीटर लंबे मथुरा वृंदावन रेल मार्ग के विकास के बारे में चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: MVA संकट: शिंदे के आरोपों को गृह मंत्री ने बताया निराधार, बोले- किसी की सुरक्षा वापस लेने का नहीं दिया गया आदेश

उन्होंने रेल मंत्री से मथुरा जंक्शन पर एक पर्यटक सुविधा केंद्र के निर्माण के बारे में भी बात की। योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री के साथ वृंदावन-मथुरा-गोकुल को जोड़ने वाली यमुना नदी पर जलमार्ग के विकास के बारे में चर्चा की। इस जलमार्ग के विकास से मथुरा, वृंदावन और गोकुल तीर्थ स्थल आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री से ब्रज क्षेत्र के धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों के पुनरुद्धार के संबंध में चर्चा की।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana