योगी आदित्यनाथ ने की भव्य काशी, दिव्य काशी कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2021

वाराणसी| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे में 13 दिसंबर से 14 जनवरी तक होने वाले भव्य काशी दिव्य काशी कार्यक्रम की तैयारियों की शनिवार को समीक्षा की।

इसे भी पढ़ें: पिछली सरकारों के पास गरीबों के कल्याण की सोच नहीं थी: आदित्यनाथ

उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शास्त्रोक्त पद्धति से पूजन -अर्चन के दौरान पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होता रहे।

योगी ने श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण से पूर्व पूरे वाराणसी जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जन सहभागिता के साथ उत्सव सा माहौल बनाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिन लोग अपने घरों में विशेष साफ सफाई के साथ ही दीप अवश्य जलाएं।

इसके लिए काशी के परिवारों के साथ संवाद स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि 1669 में अहिल्याबाई होलकर द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनरुद्धार कराने के लगभग 352 वर्ष के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम का पुनरुद्धार कराया है।

इसे भी पढ़ें: जो जिन्ना का समर्थन कर रहे हैं, वह एक तरह से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं : योगी

उन्होंने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण के दौरान पूरे एक माह तक काशी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी