योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी, नड्डा से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब राज्य सरकार जनवरी में होने वाले महाकुंभ और 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटी है।

इस आयोजन में देश भर से तथा विश्व के विभिन्न भागों से लाखों श्रद्धालुओं के अलावा पर्यटकों के आने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव को भाजपा, विशेषकर मुख्यमंत्री के लिए अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि पार्टी को लोकसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा था। लोकसभा चुनाव में राज्य में ‘इंडिया’ गठबंधन ने सत्तारूढ़ गठबंधन से ज्यादा सीट पर जीत दर्ज की थी।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक