तीन दशक से चले आ रहे नोएडा के मिथक को तोड़ने की ओर बढ़ रहे योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

नोएडा।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार दूसरी बार सत्ता में आती दिख रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बृहस्पतिवार को नोएडा का मिथक कही जाने वाली धारणाओं को धराशायी करने की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। चुनाव की मतगणना के रूझानों के अनुसार एक ओर जहां आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से जीत की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं तो दूसरी ओर भाजपा भी गौतमबुद्ध नगर जिले की सभी तीन सीटें अपनी झोली में डालती दिख रही है। इस जिले में नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्र आते हैं। लगभग तीन दशकों से ऐसा कहा जाता रहा है कि गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा का दौरा करने वाला उत्तर प्रदेश का कोई भी मुख्यमंत्री सत्ता में वापस नहीं आता।

इसे भी पढ़ें: योगी ने नोएडा के 'भूत' को किया भस्म, अंधविश्वास पर भारी पड़ा बाबा का विश्वास

अखिलेश यादव साल 2013 मेंनोएडा में हुए एशियाई विकास बैंक सम्मेलन में शरीक नहीं हुए थे। उस सम्मेलन में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मुख्य अतिथि थे। साल 2017 में उत्तर प्रदेश की कमान संभालने वाले आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद से दर्जनों बार नोएडा का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने नोएडा में मेट्रो के उद्घाटन के अलावा कई अन्य परियोजनाओं की शुरुआत की। जनवरी में उन्होंने गौतमबुद्ध नगर पहुंचकर कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि यदि योगी आदित्यनाथ नोएडा आने के बावजूद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दोबारा काबिज हो जाते हैं, तो इस बार नोएडाको लेकर चला आ रहा मिथक टूट जाएगा।

प्रमुख खबरें

Bengaluru Daycare Case: सरकार आंखें मूंदे है, 25,000 अवैध स्कूलों पर KAMS का बड़ा आरोप

Bengaluru Daycare Horror: मासूम बच्चे की पिटाई का Shocking Video वायरल, NCPCR ने लिया एक्शन

ISRO को Bomb Threat देने वाला Ghaziabad से गिरफ्तार, पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Teesta Project में China की एंट्री पर MEA का कड़ा रुख, कहा- Bangladesh से हमारा Roadmap तय है