योगी आदित्यनाथ का आजम खां पर कटाक्ष, रामपुर का शोषण करने वाले दुर्गति भुगत रहे हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2022

रामपुर (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और रामपुर से मौजूदा विधायक आजम खां पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘जिन्होंने अपने स्वार्थ के लिए रामपुर का शोषण किया वे आखिरकार इसका परिणाम भुगत रहे हैं।’ मुख्यमंत्री ने यहां 72 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित और निर्माणाधीन 22 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में कहा, ‘‘रामपुर की अपनी ऐतिहासिक और पौराणिक पहचान है और हमें इसे किसी भी हाल में बनाए रखना है।’’

इसे भी पढ़ें: World Sexual Health Day 2022: तनाव से लेकर वजन कम करने तक, पार्टनर के साथ अंतरंग होने के होते हैं कई फायदे

खां ने विधायक बनने के बाद रामपुर लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था जिस पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार घनश्याम लोधी को जीत मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामपुर के लोग विकास, सुरक्षा और खुशहाली के साथ खड़े हुए और एक नए युग की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जनता ने घनश्याम लोधी को रामपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत दिलाकर इसका स्पष्ट संदेश भी दे दिया है।

प्रमुख खबरें

एक ही फंड से Large, Mid और Small Cap में निवेश, खुला Kotak Nifty 500 NFO

Team India Selection: New Zealand सीरीज के लिए Pragyan Ojha करेंगे टीम का चयन

MPSC सदस्यों की जांच के लिए Devendra Fadnavis ने राज्यपाल से की समिति की सिफारिश

6 October, 2026 Stock Market Updates: BSE Sensex में 125 अंकों की बढ़त, शुरुआती कारोबार में 10% उछला Trent