Yogi Adityanath का कड़ा संदेश: उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान और भविष्य भी हो जाएगा स्वाहा

By अंकित सिंह | Jun 06, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अच्छे लोगों को चुनने पर जोर दिया और 2017 से पहले के उस दौर की ओर इशारा किया जिसमें विकास एक गांव तक ही सीमित था। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर आप अच्छे लोगों और अच्छी सरकार को चुनते हैं, तो परिणाम अच्छे होंगे। अगर गलत लोग चुने जाते हैं, तो इसके बुरे परिणामों से कोई आपको नहीं बचा पाएगा। उन्होंने आगे कहा कि और, ऐसा होता था। 2017 से पहले, जब भी कोई गलत सरकार आती थी, विकास एक ही गाँव तक सीमित रह जाता था। 

योगी ने 2017 के बाद अपनी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की और चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उत्सव के रंग में किसी ने भंग डालने का काम किया तो, वर्तमान तो जाएगा ही, उसका भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि गोंडा का विकास तुष्टीकरण, अराजकता, भाई-भतीजावाद और जातिवाद की भेंट चढ़ गया था। उन्होंने अपनी सरकार में सबके लिए समान व्यवहार का जिक्र करते हुए कहा कि हर पात्र व्यक्ति चाहे वह किसी जाति, मत-संप्रदाय का हो, अगर वह पात्रता की श्रेणी में आता है तो उसके साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने लोगों को आगाह किया कि अगर आप अच्छे लोगों और अच्छी सरकार को चुनते हैं तो परिणाम अच्छे होंगे। गलत लोग चुनोगे तो उसके खामियाजे से कोई बचा नहीं पाएगा।

इसे भी पढ़ें: योगी जी, हमें माफ कर दो अब कोई गुनाह नहीं करेंगे..., Ghaziabad में 150 अपराधियों ने Crime छोड़ने की ली शपथ, Video

उन्होंने 2017 से पहले के दौर पर निशाना साधते हुए कहा कि तब विकास एक गांव तक ही सीमित रह जाता था, सब कुछ वहीं होता था। योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने मेडिकल कॉलेज बनवाते समय भेदभाव नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब मेडिकल कॉलेज बनाने थे तो हमने यह नहीं कहा कि वे सैफई में बनेंगे। हमने कहा कि वे गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, अयोध्या और बस्ती में बनेंगे। अयोध्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब तो श्री अयोध्या धाम में राम भक्त के अलावा कोई ‘रामद्रोही’ घुस ही नहीं सकता... अयोध्या में ऐसी व्यवस्था की गई है। आज अयोध्या चमक रही है और हर व्यक्ति जो वहां जाता है गौरव की अनुभूति करता है।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

Aviation Sector में Adani-GMR की एंट्री का विरोध, IndiGo प्रमुख बोले- निष्पक्ष Competition के लिए यह खतरनाक

HCL Tech का Odisha में बड़ा दांव, ₹14,257 करोड़ के निवेश से बनेगा भारत का पहला Sovereign AI Data Center

अब तक बनाए गए 10.18 करोड़ से अधिक किसान पहचान पत्र, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

Japanese Yen Crash: 1986 के बाद सबसे निचले स्तर पर मुद्रा, Satsuki Katayama ने दिए Currency Market में दखल के संकेत