चुनावी ऐलान के बाद अब बोले योगी आदित्यनाथ, प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल होगी भाजपा

By अंकित सिंह | Jan 08, 2022

उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है। उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होंगे। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव ऐलान के बाद कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के चुनाव की तिथियों की घोषणा का स्वागत। भारतीय जनता पार्टी डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों के आधार पर जनता जनार्दन के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी। नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में हम लोकतंत्र के इस महापर्व का हृदय से स्वागत करते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि 10 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त करने में सफल होगी।  योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास हुए है। योगी ने काह कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के महापर्व का हम हृदय से स्वागत करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे तो भारतीय जनता पार्टी जनता के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब होगी। इसके साथ ही होगी ने कोरोनावायरस के दौरान लोगों से प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा। योगी ने दावा किया कि पिछले 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश से एक नई राह पर चला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास और कानून व्यवस्था को लेकर हमने जो काम किया है इसी के आधार पर हम चुनाव मैदान में उतरेंगे। 

प्रमुख खबरें

Sarvepalli Radhakrishnan Death Anniversary: Nehru ने Radhakrishnan को क्यों भेजा था Soviet Union? जानें President बनने तक का पूरा सफर

Chandrashekhar Birth Anniversary: वो PM जिसने Padyatra से नापी Politics की राह, जानें युवा तुर्क Chandrashekhar की कहानी

Fifa World Cup 2026: भारत में नहीं देख पाएंगे फीफा वर्ल्ड कप के मैच, नहीं मिल रहा है ब्रॉडकास्टर

Rahul Gandhi की मुश्किलें बढ़ीं, Dual Citizenship केस में Allahabad High Court ने दिया FIR का आदेश