By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2021
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उप्र के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र कुमार सिंह ने आज क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता,सांसद रवि किशन व अन्य के साथ वृक्षरोपण किया। जल शक्ति मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से अपील भी किया और कहा कि पर्यावरण है तो हम हैं।
साथ में मौजूद सांसद रवि किशन ने कहा आज का दिन है बहुत खास जहां एक तरफ पूरा विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है तो वहीं दूसरी तरफ हमारे पूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री का भी जन्मदिन है। अतः इस जन्मदिन को पूरा विश्व मना रहा है उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस प्रकार के कदम पर्यावरण संरक्षण के लिए इस महामारी में महाराज जी द्वारा उठाया जा रहा है वह किसी के बस की बात नहीं।