गुजरात में योगी का धुंआधार प्रचार, विरोधियों पर करारा प्रहार, कहा- AAP ने हमेशा किया देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़

By अभिनय आकाश | Dec 01, 2022

गुजरात में पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। राज्य की 89 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज गुजरात में जनसभा को संबोधित किया। पहले चरण के वोटिंग के बारे में बोलेते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज एक अहम दिन है। आज पहले चरण के मतदान के लिए मतदान हो रहा है और आज ही गुजरात के गौरव (गौरव) पीएम मोदी जी-20 देशों के प्रमुख बन गए हैं। यह वैश्विक स्तर पर पीएम मोदी के नेतृत्व और भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाता है। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात चुनावों में कई मुख्यमंत्रियों ने किया जमकर प्रचार, लेकिन किसकी सभाओं में उमड़ी सबसे ज्यादा भीड़?

बता दें कि गुजरात के रण में योगी आदित्यनाथ फुल प्रचार मोड में आ गए हैं और उनकी कई रैलियां आज होनी हैं। शाम चार बजे अहमदाबाद के धंधुका व‍िधानसभा क्षेत्र में योगी आद‍ित्‍यनाथ युवाओं में जोश भरेंगे और शाम को साढ़े पांच बजे से सीएम योगी वाघोड‍़ि‍या व‍िधानसभा क्षेत्र में जीत के ल‍िए हुंकार भरेंगे। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने गुजरात दौरे की ट्वीट कर जानकारी दी। पीएम मोदी के बाद सीएम योगी की गुजरात व‍िधानसभा चुनाव प्रचार के ल‍िए सबसे अध‍िक मांग है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर