योगी आदित्यनाथ का दावा, उत्तर प्रदेश में पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से हो रहीं भर्तियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से भर्तियां हो रही हैं। शुक्रवार को यहां लोक भवन (मुख्‍यमंत्री कार्यालय) में आयोजित एक समारोह में चयन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 332 आबकारी आरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद अपने संबोधन में योगी ने कहा कि लखनऊ, बुलंदशहर, गोरखपुर, झांसी, सहारनपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर समेत सभी मंडलों से आबकारी आरक्षियों की नियुक्ति हुई, जो इस बात का द्योतक है कि हमारी सरकार में सारी नियुक्तियां पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से हो रही हैं और अब बिना सिफारिश के आधार पर योग्यता के अनुरूप नौकरी दी जा रही है। उन्‍होंने कहा कि शारदीय नवरात्रि में 332 में से 109 महिला आरक्षियों को नियुक्ति पत्र मिलना गौरव एवं प्रसन्नता की बात है।

इसे भी पढ़ें: गंगा में प्रदूषण को लेकर एनजीटी ने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से मिशन मोड में कदम उठाने को कहा

साढ़े पांच वर्ष में हमने पांच लाख से अधिक युवाओं को शासकीय सेवाओं से जोड़ा है, जो अपनी ऊर्जा का लाभ प्रदेश को दे रहे हैं। मुख्‍यमंत्री ने कहा, हमने भर्ती से जुड़े आयोग और एजेंसियों से कहा कि पारदर्शिता से खिलवाड़ करने वाले को टिकने नहीं देंगे। योगी ने उम्मीद जताई कि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक विभाग 42 हजार करोड़ रुपये का राजस्व देगा। उन्‍होंने कहा कि 2017 में समीक्षा के दौरान पता चला कि 14 हजार करोड़ में से सिर्फ साढ़े 12 हजार करोड़ का राजस्व आया था। उन्‍होंने कहा कि सरकार में आने के बादहमने कहा कि स्टेट हाइवे, बस्तियों के चौराहों, अस्पतालों आदि के पास दुकानें नहीं चलेंगी, फिर भी हम उम्मीदों के अनुरूप (राजस्‍व संग्रह) आगे बढ़ रहे हैं। यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान आरक्षियों से मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आप समाज को सही दिशा देंगे तथा जहरीली शराब को रोकने में योगदान देंगे, राजस्व बढ़ाएंगे और जीवन से खिलवाड़ करने वालों पर अंकुश लगाएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रतीक के तौर पर 11 आरक्षियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र वितरित किया। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार