राम मंदिर, शिक्षा, किसान, रोजगार... इन विकास कार्यों को मुद्दा बनाकर चुनावी मैदान में उतर रही योगी सरकार

By अंकित सिंह | Jan 18, 2022

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव हो रहे है। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है। इस चुनाव में भाजपा सरकार अपने काम के साथ-साथ हिंदुत्व को भी लेकर लगातार मुखर है। भाजपा जनता के बीच अपने काम को गिना रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा नेताओं का साफ तौर पर कहना है कि उनकी सरकार ने सबका साथ सबका विकास किया है। कोरोना वायरस महामारी के दौर में भी उत्तर प्रदेश में लगातार विकास कार्य होती रही। इसको लेकर भी भाजपा नेता लगातार दावा कर रहे हैं। कुल मिलाकर देखें तो भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए कामों को लेकर लगातार आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं, वह केंद्र की योजनाओं को भी भुनाने की कोशिश कर रही है।

- भाजपा राम मंदिर निर्माण का श्रेय लेने की लगातार कोशिश कर रही है और यही कारण है कि पार्टी की ओर से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि मोदी और योगी सरकार की ही बदौलत राम मंदिर का भव्य निर्माण किया जा रहा है जिसका भाजपा लगातार दावा करते थी।

- कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा लगातार समाजवादी पार्टी पर हमलावर रही है। भाजपा का दावा है कि उनकी सरकार ने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है और कानून व्यवस्था पूरी तरीके से 5 साल तक चुस्त-दुरुस्त रही और कोई भी दंगा नहीं हुआ है।

- योगी आदित्यनाथ का दावा है कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। प्रदेश में जिस किसी ने भी अपराध किया है चाहे वह किसी जाति, मजहब या क्षेत्र या फिर राजनीतिक दल कर रहा हो उसके खिलाफ कानून के हिसाब से कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें: CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, अपराधियों के साथ SP, पैसे लेकर दिए टिकट

- योगी सरकार का दावा है कि 5 साल के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश से माफिया राज और गुंडाराज खत्म हुआ है। माफियाओं द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गई संपत्ति पर बुलडोजर चलाए गए हैं जबकि 1800 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियां ध्वस्त भी की गई हैं।

- भाजपा का दावा है कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द भी बना रहा। सरकार को किसी भी त्यौहार के वक्त कर्फ्यू और सुरक्षा की जरूरत नहीं पड़ी। राज्य में कांवर यात्रा भी सुचारू ढंग से हुआ जबकि कुंभ का आयोजन भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल रहा।

- महिला सशक्तिकरण को लेकर भी योगी सरकार के अपने दावे हैं। भाजपा का कहना है कि योगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ी है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान भी संचालित किया गया है। इसके साथ ही महिलाओं को बिना किसी भेदभाव के केंद्र की योजनाओं के साथ-साथ राज्य की योजनाओं का लाभ हो रहा है।

- योगी सरकार का दावा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके सरकार ने राज्य के 45 लाख गरीब लोगों को आवास उपलब्ध कराई है। लोगों के बेहतर जीवन के लिए राज्य में दो करोड़ 61 लाख निशुल्क शौचालय का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा प्रदेश के गरीबों को लगभग 1 करोड़ 70 लाख रसोई गैस कनेक्शन भी निशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। योगी सरकार की ओर से गरीबों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: यूपी में फिर योगी सरकार, 235 सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगी भाजपा

- योगी सरकार का दावा है कि कोरोना वायरस की तीनों लहर में राज्य में टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट का फार्मूला जबरदस्त रहा। इसे हर तरफ से वाहवाही मिली है। लॉकडाउन के दौरान दूसरे प्रदेशों से लौटे श्रमिकों को राज्य में बिना किसी भेदभाव के रोजगार भी उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था भी राज्य में दुरुस्त हुई है। 

- योगी सरकार का दावा है कि हर घर बिजली पहुंचाई गई है। पहले की सरकारें कई क्षेत्रों में 5 से 10 घंटे भी बिजली नहीं दे पाती थी। लेकिन अब पूरे उत्तर प्रदेश में 18 से 22 घंटे बिजली लगातार रहती है। 

- किसानों को लेकर योगी सरकार के भी अपने दावे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा है कि उनके सरकार ने दूसरी पार्टियों की सरकारों के मुकाबले किसानों के लिए बेहतर काम किए है। गन्ना मूल्य भी बढ़ाए गए है। गन्ना के भुगतानों में भी तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा सिंचाई के लिए बिजली सस्ते दामों पर दिए जा रहे हैं। फसलों की खरीद एमएसपी पर हो रही है। 

- योगी आदित्यनाथ का दावा है कि उनकी सरकार में राज्य की सड़क व्यवस्था रखी हुई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से लाखों लोगों को फायदा होगा। योगी सरकार में गांवों को कनेक्टिविटी मिली है। गांव तक सड़कें पक्की बनाई गई है। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे, बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे, बलिया एक्सप्रेस-वे, गंगा एक्सप्रेस-वे भी बनाई जा रही है। वर्तमान में प्रदेश में 10 नए एयरपोर्ट बन रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: साक्षात्कार- उपमुख्यमंत्री पद की चाहत नहीं, भाजपा को सत्ता में आने से रोकना ही लक्ष्यः जयंत चौधरी

- योगी सरकार का दावा है कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था उत्तम हुई है। नकल माफियाओं पर कार्रवाई की गई है। बिना किसी भेदभाव के 4.50 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया है। महिला हो या पुरुष सभी की बहाली पुलिस में हुई है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।