कोरोना से माता-पिता को गंवाने वाले बच्चों को योगी सरकार हर माह देगी 4,000 रुपए की सहायता

By अनुराग गुप्ता | Jun 18, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कोरोना से निराश्रित हुए बच्चों के भरण पोषण, शिक्षा और सुरक्षा हेतु एक कार्यक्रम में कहा कि गोरखपुर में ऐसे 6 बच्चे हैं जिनके माता-पिता दोनों नहीं हैं, मैंने आज उन बच्चों और उनके कानूनी अभिभावकों से भेंट की। 174 बच्चों ने अपने परिवार के कमाऊ अभिभावक को खोया है, इन सबके लिए केंद्र और राज्य सरकार ने योजना लागू की है। 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना वायरस 100 वर्षों में सबसे बड़ी लड़ाई है। इसमें जागरुकता अहम है। इस दौरान उन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का संक्रमण वर्तमान में कमजोर जरूर हुआ है लेकिन समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में हमें सतर्क रहना पड़ेगा। सभी लोगों को कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए। शारीरिक दूरी बनाए रखें। 

इसे भी पढ़ें: ट्विटर से नाराजगी के बीच Koo ऐप पर सक्रिय हुए योगी आदित्यनाथ, लिखा पहला संदेश 

उन्होंने कहा कि कोरोना टेस्ट से न भागें और अपनी बारी आने पर कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाएं। कोरोना के खिलाफ युद्ध में यही अहम हथियार है।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया