ट्विटर से नाराजगी के बीच Koo ऐप पर सक्रिय हुए योगी आदित्यनाथ, लिखा पहला संदेश

Yogi Adityanath
अंकित सिंह । Jun 17 2021 11:07AM

ट्विटर ने बार-बार याद दिलाए जाने के बावजूद आईटी नियमों का पालन न करके और नए दिशानिर्देशों के तहत अनिवार्य प्रमुख कर्मियों की नियुक्ति नहीं करके भारत में मिली कानूनी सुरक्षा खो दी है और वह अब तीसरा पक्ष गैरकानूनी सामग्री के लिए भारतीय दंड संहिता के तहत कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होगा।

सरकार और ट्विटर के बीच फिलहाल कई तरह के मतभेद दिख रहे है। इन सबके बीच भारत ने ट्विटर को दी गई कानूनी संरक्षण को खत्म कर दिया है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में ट्विटर के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज हो गया है। उत्तर प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बना जहां ट्विटर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Koo App पर सक्रिय हो गए हैं। Koo ऐप का इस्तेमाल करते हुए योगी आदित्यनाथ ने अपना पहला संदेश लिखा। योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि 'गाजीपुर में मां गंगा की लहरों पर तैरते संदूक में रखी नवजात बालिका गंगा की जीवन रक्षा करने वाले नाविक ने मानवता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। नाविक को आभार स्वरूप सभी पात्र सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: CM योगी ने कोविड-19 के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान की जमीनी हकीकत की समीक्षा की

अगर बात करें ट्विटर की तो सबसे ज्यादा इसका इस्तेमाल अमेरिका में होता है। अमेरिका में ट्विटर के 69.3 मिलियन उपभोक्ता हैं। अमेरिका के बाद जापान में ट्विटर के 50.9 मिलियन यूज़र हैं। तीसरे पर भारत का नंबर आता है। भारत में 17.5 मिलियन यूजर्स ट्विटर के हैं। भारत में देश के लगभग सभी महत्वपूर्ण लोगों के ट्विटर अकाउंट है। उसके बाद यूनाइटेड किंगडम में 16.45 मिलियन लोग इसका इस्तेमाल करते हैं जबकि ब्राजील में 16.2 मिलियन लोग इसके उपभोक्ता हैं। बात अगर Koo ऐप की करें तो भारत में अब तक 60 लाख लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। कई प्रसिद्ध चेहरे भी Koo ऐप का इस्तेमाल करते हैं। सरकार के कई मंत्री भी Koo ऐप पर हैं। दूसरी ओर नाइजीरिया ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर बैन लगाने के बाद भारतीय प्लेटफार्म को को लांच किया। Koo ऐप  भारत में ट्विटर का स्वदेशी विकल्प है और कई स्थानीय भाषाओं में भी आता है। Koo ऐप को नाइजीरिया सरकार ने अपना आधिकारिक सोशल प्लेटफॉर्म बनाया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़