योगी के मंत्री बोले- राम मंदिर को लेकर कांशीराम के विवादित बयान पर माफी मांगे मायावती

By अजय कुमार | Jul 22, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधाते हुए कहा है कि राम मंदिर को लेकर कांशीराम द्वारा दिए गए विवादित बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि माफी मांगने के बाद ही मायावती को अपने लोगों को दर्शन के लिए भेजना चाहिए। आनंद स्वरूप शुक्ला ने आगे कहा कि मायावती दिन में सपने देख रही हैं, जबकि पूरा ब्राह्मण समाज बीजेपी के साथ है। उन्होंने कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी पर भी हमला बोला। हाल ही में प्रियंका ने यूपी का दौरा किया था। इस पर उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी सिर्फ राजनीतिक पर्यटक हैं, वो डेढ़ साल बाद यूपी में बारिश देखने आयी थी। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता