बुलडोजर को लेकर योगी का आदेश, पेशेवर माफिया-अपराधियों को छोड़े नहीं, गरीबों को छुएं नहीं

By अंकित सिंह | Apr 08, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी के बाद एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार बड़े और कड़ फैसले ले रही है। इन सबके बीच योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर भी काफी सुर्खियों में है। सत्ता में वापसी के बाद माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ लगातार योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर चल रहा है। इसी कड़ी में आज योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है। अपने निर्देश में योगी ने साफ तौर पर कहा कि अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई सिर्फ पेशेवर माफिया, अपराधियों के खिलाफ हो और सुनिश्चित किया जाए कि बुलडोजर किसी गरीब की झोपड़ी या दुकान की तरफ ना मुड़े। आपको बता दें कि प्रदेश में माफियाओं और अपराधियों द्वारा किए गए अवैध निर्माण या जबरन कब्जा की गई जमीन पर किए गए निर्माण को गिराने की कार्रवाई लगातार जारी है। 

इसे भी पढ़ें: जिहादियों के लिए ऐप डिजाइन कर रहा था गोरखपुर मंदिर का हमलावर, यह था बड़ा मकसद

सरकार की आर से जारी एक आदेश के मुताबिक मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी गरीब की दुकान, मकान या झोपड़ी पर बुलडोजर नहीं चलेगा। कार्रवाई माफिया की अवैध संपत्ति पर की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए और सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ऐसी शिकायत ना आए। बुलडोजर योगी आदित्यनाथ नीत भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रतीक चिन्ह बन गया है। यहां तक कि उत्तर प्रदेश चुनावों में मिली जीत के बाद योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर बाबा का नाम दिया गया है। प्रदेश में बुलडोजर का ऐसा खौफ है कि राज्य की सत्ता में भाजपा की वापसी के दो सप्ताह में 50 से ज्यादा अपराधियों ने खुद को पुलिस के हवाले किया है। 

प्रमुख खबरें

जांच करेंगे और फिर...चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर CJI करेंगे समीक्षा, मुख्य न्यायाधीश को बाहर रखने से जुड़ी क्यूरेटिव याचिका

Bhuvneshwar Kumar की चार साल बाद भारतीय T20I टीम में वापसी, Suresh Raina ने जताई खुशी

Jadavpur University ने वामपंथी छात्र सम्मेलन विवाद के बाद कार्यक्रम मंजूरी समिति भंग की

Shaurya Path: Ashutosh Dixit संभालेंगे Indian Air Force की कमान, भारत अब बदलेगा आसमान का खेल! दुश्मन अभी से हुए बेचैन