Hijab Contoversy । हिजाब विवाद पर योगी बोले- शरीयत नहीं, संविधान से चलेगा देश

By अंकित सिंह | Feb 12, 2022

देश में हिजाब का मुद्दा फिलहाल गर्म है। हिजाब को लेकर कर्नाटक सरकार की ओर से लिए गए एक फैसले के विरोध में प्रदर्शन जारी है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिजाब को लेकर बड़ा बयान दिया है। विभिन्न टीवी चैनलों से बातचीत में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश संविधान से चलेगा ना की शरीयत से। उन्होंने कहा कि हर संस्था को अपना ड्रेस कोड तैयार करने का अधिकार है और संविधान के अनुरूप ही व्यवस्थाएं चलेंगी। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण के बाद से ही विपक्ष का चेहरा मुरझा गया है। 

इसे भी पढ़ें: Parliament Diary। बजट सत्र का पहला चरण संपन्न, क्रिप्टोकरेंसी पर निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया सरकार का रूख

योगी ने कहा कि जनता को सुरक्षित परिवेश देने हेतु भाजपा सरकार पूर्णत: प्रतिबद्ध है।  इसी कड़ी में देवबंद सहित प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर यूपी एटीएस की 12 नई इकाइयों की स्थापना कर प्रदेश की सुरक्षा को अभेद्य बनाया जा रहा है। हम प्रदेश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होने देंगे! इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के सुशासन में प्रदेश में शै​क्षणिक गतिविधियों का निरंतर विस्तार हुआ है। अमरोहा के हसनपुर में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय व राजकीय महाविद्यालय का निर्माण प्रदेश की समृद्ध और सशक्त शिक्षा व्यवस्था की कहानी कह रहा है। शिक्षा का प्रकाश चहुंओर फैलाना हमारी सरकार का ध्येय है।

 

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र