फुल फॉर्म में दिखे योगी, सपा-कांग्रेस के खिलाफ भरी हुंकार, बोले- खटाखट करने वालों को 2027 में सफाचट कर देंगे

By अंकित सिंह | Aug 01, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। विधानसभा में बोलते हुए योगी ने साफ तौर पर कहा कि 2027 में खटाखट नहीं, कांग्रेस और सपा का सफाचट होगा। आपको बता दें कि हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। सीएम योगी ने इंडी गठबंधन के खटाखट स्कीम पर बोलते हुए प्रश्र किया कि एक लाख का बॉन्ड कहां गया? उन्होंने भाजपा और एनडीए के अपने सहयोगी विधायकों से कहा कि आप सब जनता-जनार्दन के बीच जाइए और उनसे पूछिए कि एक लाख का बॉन्ड कहां गया, कौन खा गया और उसे खाने वाले लोग कौन हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल गांधी से आंख नहीं मिला पा रहे हैं', जानें संसद में शत्रुघ्न सिन्हा ने ऐसा क्यों कहा?

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहब के पंच तीर्थों का निर्माण कराया। मध्य प्रदेश के महू में स्थित उनकी जन्मस्थली पर भव्य स्मारक हो या इंग्लैंड के जिस मकान से बाबा साहब अम्बेडकर ने उच्च शिक्षा अर्जित की थी, इंडिया हाउस के रुप में उसे प्रधानमंत्री मोदी ने स्थापित किया। सीएम योगी ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने दिल्ली के जिस मकान में रहते हुए अपना सार्वजनिक जीवन व्यतीत किया था, प्रधानमंत्री मोदी ने उसे भी स्मारक बनाया। नागपुर में जिस स्थल पर बाबा साहब ने बौद्ध दीक्षा प्राप्त की थी, उसे भी प्रधानमंत्री मोदी ने ही स्मारक बनाया। 

प्रमुख खबरें

UP Assembly Elections 2027: भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक, नितिन नवीन का दावा

Sri Lanka: Easter Attack मामले में 15 दोषियों को 220-220 साल की बामशक्कत कैद

Purvanchal के जिलों में विकास के लिए World Bank संग शुरू होगी 2500 करोड़ की UP EDGE परियोजना

Allahabad High Court: कर्मचारियों को Santa Claus की टोपी पहनने के लिए बाध्य करना गलत