सरयू नदी के तट पर योगी बनाएंगे भगवान राम की सबसे बड़ी प्रतिमा

By रेनू तिवारी | Nov 03, 2018

 लखनऊ। अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान राम की प्रतिमा के निर्माण के लिए योजना बनाई जा रही है। अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान राम की 151 मीटर लंबी प्रतिमा बनाने का प्रस्ताव है।....उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देव दीपावली के अवसर पर इसकी घोषणा कर सकते हैं।’’ भाजपा नेता उपाध्याय ने कहा, ‘‘जहां प्रतिमा की स्थापना की जाएगी, उस जगह का चुनाव मिट्टी परीक्षण के बाद किया जाएगा। संत तुलसीदास घाट के आसपास प्रतिमा बनाये जाने की संभावना है। अधिकारी दो-तीन स्थलों को देख रहे हैं, जिनमें से वे सबसे अच्छी जगह का चुनाव करेंगे।’’

यह प्रतिमा 151 मीटर ऊंची होगी और इस बात की घोषणा खुद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दीवाली के अवसर पर कर सकते हैं। राम की प्रतिमा बनने की खबरों के बाद इस बार अयोध्या की दीवाली और ज्यादा भव्य हो गई है। इस बार अयोध्या के घाटों पर तीन लाख दिए जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की योजना है।

छोटी दीवाली के दिन यहां भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इस खास मौके पर यूपी से सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी के गवर्नर राम नाइक, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन और कोरिया की फर्स्ट लेडी खास मेहमान होंगे। 

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी ने रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरकर अपनी बहन का हक छीना: Mohan Yadav

Punjab: फिरोजपुर में बेअदबी मामले में19-वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या

दिल्ली कांग्रेस ने फर्जी खबरें फैलाने के लिए भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

Odisha को मोदी सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए एक ऊर्जावान सरकार की जरूरत है: Jaishankar