By Kusum | Sep 05, 2025
हाल ही में एमएस धोनी को लेकर इरफान पठान ने कुछ ऐसा कहा कि, धोनी से जुड़ा हुक्का विवाद चर्चा में है। इरफान पठान के एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर अचानक वायरल हुआ और धोनी की कथित हुक्का पार्टियों की फिर से चर्चा होने लगी। मीम बनने लगे। दरअसल, 2020 में इरफान पठान ने इंटरव्यू में धोनी पर तंज कसते हुए कहा था कि वह कोई ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो किसी के लिए उसके कमरे में जाकर हुक्का तैयार करें। इरफान के बाद अब युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने भी धोनी पर निशाना साधा है।
योगराज सिंह का ताजा बयान इरफान पठान के पुराने इंटरव्यू के बाद अब वायरल हुए क्लिप के बाद आया है। पठान ने अपने आखिरी वनडे में 5 विकेट लिए फिर भी उन्हें ड्रॉप किए गया जिसे उन्होंने समझ से परे बताया। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान एक जगह कहा था कि मेरी आदत नहीं है किसी के कमरे में जाकर हुक्का तैयार करने या गैरजरूरी बातचीत करने की। हर कोई जानता है। कभी-कभी न बोलना ही बेहतर होता है। एक क्रिकेटर का काम फील्ड में परफॉर्म करना होता है और मैंने उसी पर फोकस रखा।
वहीं योगराज सिंह ने धोनी पर हमला बोला तो बोला साथ ही उन्होंने कपिल देव और दिवंगत बिशन सिंह बेदी को भी लपेटे में ले लिया।
उन्होंने कहा कि, मैं बिशन सिंह बेदी, कपिल देव और एमएस धोनी की बात करता हूं। मैं उन लोगों के बारे में बात कर सकता हूं जिनके साथ रहा हूं। वे लोगों से Sh** की तरह सलूक करते थे। जो गलत है वो गलत हैं। दो गलत मिलकर एक सही नहीं बन सकता। मैं इसे खुलकर कहता हूं कि हमारे कप्तानों ने हमारी टीम और हमारे क्रिकेटरों को बर्बाद किया।
वहीं अब योगराज ने कहा कि धोनी पर सिर्फ इरफान ने ही सवाल नहीं उठाए हैं। गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह ने भी धोनी की कप्तानी के दिनों में खुद के साथ सलूक पर सवाल उठाए हैं।
योगराज सिंह ने इनसाइड स्पोर्ट से कहा कि, ये सिर्फ इरफान पठान के बारे में नहीं है। आपने देखा है कि गौतम गंभीर ने इसके बारे में क्या कहा था। वीरेंद्र सहवाग ने भी इस पर खुलकर बोला था। हरभजन सिंह ने बोला था कि उन्हें किस तरह मक्खी की तरह टीम से बाहर कर दिया। आपको तो जांच बैठानी चाहिए कि उसने क्यों किया और क्या किया। धोनी जवाब देना नहीं चाहते। जो जवाब देना नहीं चाहता उसका जमीर गलत होता है।