पेनाउ के जरिये योनो-यूपीआई एकीकरण सिंगापुर से भारत में होने वाले लेनदेन के लिए बड़ी पहुंच करेगा प्रदान

By Prabhasakshi News Desk | Feb 05, 2025

सिंगापुर । भारतीय स्टेट बैंक सिंगापुर ने कहा कि पेनाउ के माध्यम से योनो-यूपीआई एकीकरण की योजना सिंगापुर से भारत में होने वाले लेनदेन के लिए बड़ी पहुंच प्रदान करेगी। एसबीआई योनो-यूपीआई-पेनाउ को ऐसे समय में जोड़ने की योजना बनाई गई है, जब सिंगापुर मौद्रिक प्राधिकरण (एमएएस) और सिंगापुर में बैंकों के संघ (एबीएस) ने इस वर्ष के मध्य में दो नए भुगतान समाधान शुरू करने की योजना की घोषणा की है ताकि कॉर्पोरेट व खुदरा ‘चेक’ उपयोगकर्ताओं दोनों के लिए ई-भुगतान में बदलाव का समर्थन किया जा सके।

योनो सिंगापुर को अक्टूबर 2024 में पेश किया गया था। योनो का मतलब ‘यू ओनली नीड वन’ है। इस बैंकिंग ऐप को एसबीआई सिंगापुर परिचालन के लिए सुरक्षित और मजबूत ढांचे पर विकसित किया गया है, जिसमें योनो ग्लोबल में मौजूद ‘यूजर इंटरफेस’ व अनुभव को शामिल किया गया है। सिंगापुर दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र में भारत के सबसे बड़े व्यापार व निवेश साझेदारों में से एक है।

प्रमुख खबरें

पिता Khamenei को तीन बेटों ने दी विदाई, पर Supreme Leader बनने वाले Mojtaba रहे गायब, ईरान में चर्चा तेज

England-West Indies Test Series: Pakistan ने किया टीम का ऐलान, Babar Azam के हाथ में फिर कमान

Sachin Tendulkar का 35 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, 15 की उम्र में Team India के लिए Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास।

World Cup में Harry Kane की टीम लेगी दवा का सहारा! Mexico की ऊंचाई से निपटने का England का Master Plan।