आपको देश से निकाला जा सकता है, अमेरिकी दूतावास ने भारतीय छात्रों को क्यों धमकाया?

By अभिनय आकाश | Jan 07, 2026

भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन करने पर छात्र वीजा रद्द किया जा सकता है, देश से निकाला जा सकता है और भविष्य में अमेरिका की यात्रा के लिए दीर्घकालिक अयोग्यता हो सकती हैएक्स पर शेयर पोस्ट में दूतावास ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका में प्रवेश करना कोई अधिकार नहीं है और सभी वीजा धारकों से अपेक्षा की जाती है कि वे स्थानीय कानूनों और नियमों का सख्ती से पालन करें। यह ऐसे समय में हो रहा है जब भारत अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के सबसे बड़े स्रोतों में से एक बना हुआ है, जिसमें लाखों छात्र अमेरिकी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में नामांकित हैं।

इसे भी पढ़ें: Venezuela के लिए अमेरिका से सीधे भिड़ा भारत! जयशंकर ने क्या बोला, ट्रंप हैरान

यह सलाह अमेरिका में आव्रजन अनुपालन की बढ़ती जांच के बीच आई है। अमेरिकी एजेंसियों ने हाल के वर्षों में स्थानीय कानूनों, रोजगार प्रतिबंधों और नामांकन आवश्यकताओं सहित वीज़ा शर्तों की निगरानी बढ़ा दी है।

प्रमुख खबरें

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें