'बेटी को न्याय दिलाना प्राथमिकता', Ankita Bhandari केस में CM Dhami का बड़ा ऐलान, CBI करेगी जांच

By अंकित सिंह | Jan 09, 2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अंकित भंडारी हत्याकांड (2022) की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच के आदेश देने की घोषणा की। यह आदेश अंकित भंडारी के अभिभावकों की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद दिया गया। अंकिता भंडारी के अभिभावकों ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री से अपनी बेटी की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की। अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और माता सोनी देवी ने बुधवार रात धामी से मुलाकात की और उन्हें एक पत्र सौंपा जिसमें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की देखरेख में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा मामले की जांच की मांग की गई थी।

एक दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत बेटी अंकिता के माता-पिता के साथ आधिकारिक आवास पर एक बैठक हुई। इस दौरान, उन्हें उनकी मांगों पर कानूनी, निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। हमारी सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें: Ankita Bhandari केस में नया मोड़: Viral Audio पर CM Dhami का बड़ा बयान,

धामी ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ काम किया है। सचिवालय के मीडिया सेंटर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंकिता भंडारी मामले से संबंधित सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जघन्य अपराध की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए महिला अधिकारी रेणुका देवी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था, जिसने मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की।

प्रमुख खबरें

Alpha Trailer Review: Alia-Sharvari के जोरदार एक्शन से फैंस खुश, पर कुछ लोगों को पसंद नहीं आया ट्रेलर

Manali Tour Plan: जून में भी बर्फ की चादर, Family Trip के लिए बना परफेक्ट हॉलिडे स्पॉट

Special Date पर पाएं बेहद Glamorous लुक, ट्राय करें ये लेटेस्ट Heart Print Dress डिजाइंस

“जेवर से विश्व बाजार तक उत्तर प्रदेश की नई उड़ान, कार्गो सेवाओं का शुभारंभ प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि”