आज की आधुनिक अयोध्या तो देख ली मगर दशरथजी के समय की अयोध्या कैसी थी?

By शुभा दुबे | Mar 12, 2024

अयोध्या का वर्तमान आधुनिक स्वरूप तो पूरी दुनिया देख ही रही है लेकिन लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता होगा कि पौराणिक काल में अयोध्या नगरी कैसी दिखती थी? इस संदर्भ में पौराणिक ग्रंथों और हिंदू धर्म से संबंधित कथाओं में उल्लेख मिलता है कि महाराजा दशरथ जी के समय की अयोध्या महानगरी बारह योजन लम्बी थी। उस दौरान अयोध्या में सुन्दर लम्बी-चौड़ी सड़कें बनी हुई थीं। इस प्रकार का उल्लेख मिलता है कि नगरी की प्रधान सड़कें तो बहुत ही लम्बी-चौड़ी थीं। उन पर रोज जल का छिड़काव होता था, सुगन्धित फूल बिखेरे जाते थे। दोनों ओर सुन्दर वृक्ष लगे हुए थे। नगरी के अन्दर अनेक बाजार थे, सब प्रकार के यन्त्र (मशीनें) और युद्ध के सामान तैयार मिलते थे। बड़े-बड़े कारीगर वहाँ रहते थे। अटारियों पर ध्वजाएँ फहराया करती थीं। नगर की चहारदीवारी पर सैंकड़ों शतघ्नी (तोपें) लगी हुई थीं। बड़े मजबूत किंवाड़ लगे हुए थे। नगर के चारों ओर शालवृक्ष की दूसरी चहारदीवारी थी। राजा के किले के चारों ओर गहरी खाई थी। अनेक सामन्त, राजा और शूरवीर वहाँ रहा करते थे। अनेक व्यापारी भी रहते थे। नगरी इन्द्र की पुरी के समान बड़े सुन्दर ढंग से बसी हुई थी। उसके आठ कोने थे। वहाँ सब प्रकार के रत्न थे और सात-मंजिले बड़े-बड़े मकान थे। राजा के महलों में रत्न जड़े हुए थे। बड़ी सघन बस्ती थी। नगरी समतल भूमि पर बसी हुई थी। खूब धान होता था तथा अनेक प्रकार के और पदार्थ होते थे। हजारों महारथी नगरी में रहते थे। वेदवेदांग के ज्ञाता, अग्निहोत्री और गुणी पुरुषों से नगरी भरी हुई थी। महर्षियों के समान अनेक महात्मा भी वहाँ रहते थे।

इसे भी पढ़ें: Vishnu Sahastranam Path: गुरुवार को विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से दूर होंगे सारे कष्ट, मिलेगी अपार सफलता

कुछ पौराणिक ग्रंथों में लिखा गया है कि अयोध्या के सभी स्त्री-पुरुष सुन्दर, धर्मात्मा और राजा के भक्त थे। चारों वर्णों के पुरुष और स्त्रियाँ देवताओं और अतिथियों की पूजा करते थे, पीड़ितों को उनकी आवश्यकता के अनुसार दान देते थे, कृतज्ञ और बहादुर थे। उन्होंने धर्म और सत्य का पालन किया, लंबा जीवन जीया और उनकी पत्नियां, बेटे और पोते-पोतियां थीं। नगर पूर्णतः राजा द्वारा संरक्षित था। अयोध्या उन योद्धाओं से भरी हुई थी जो विद्या और बुद्धि में कुशल थे, अग्नि के समान तेजस्वी थे और जो शत्रु के अपमान को सहन नहीं कर सकते थे, जैसे गुफाएँ सिंहों से भरी होती हैं। वह नगर अनेक प्रकार के घोड़ों और बड़े-बड़े मतवाले हाथियों से भरा हुआ था। इसका नाम 'अयोध्या' इसलिए रखा गया क्योंकि वहां कोई भी शत्रु युद्ध के लिए नहीं आ सकता था।

प्रमुख खबरें

Crypto मार्केट में मंदी का बड़ा झटका, Coinbase ने 700 कर्मचारियों की Layoff का किया ऐलान

NBA Playoffs: Victor Wembanyama का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन गया बेकार, करीबी मुकाबले में हारी Spurs

London में Synagogue पर आगजनी की कोशिश, जांच में जुटी Anti-Terror Unit, हाई अलर्ट जारी

Hormuz Strait में फिर भड़की आग, Donald Trump के Project Freedom से बढ़ा युद्ध का खतरा