हाथ में है ये रेखा तो जरूर पूरा होगा विदेश जाने का सपना, कमाएंगे खूब पैसा

By प्रिया मिश्रा | Apr 30, 2022

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ पर बनने वाली रेखाओं से का संबंध उसके जीवन में होने वाली घटनाओं से होता है। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार हाथ पर बनी रेखाओं को देखकर इस बात की जानकारी प्राप्त की जा सकती है कि व्यक्ति के हाथ में विदेश यात्रा का योग है या नहीं। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार यदि हथेली में जीवन रेखा और भाग्य रेखा को पार करती हुई को रेखा हो तो इससे जातक विदेश यात्रा करता है। इसके अलावा चंद्र पर्वत के पास उभरने वाली आड़ी-तिरछी रेखाओं से भी विदेश यात्रा के योग बनते हैं। माना जाता है कि यात्रा रेखा जितनी स्पष्ट और गहरी होती है जातक को यात्रा करने का उतना ही शौक होता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे जान सकते हैं कि आपके हाथ में विदेश यात्रा का योग है - 

हस्तरेखाशास्त्र के मुताबिक हथेली पर जीवन रेखा से निकलकर कोई रेखा भाग्य रेखा को पार करते हुए चंद्र पर्वत की तरफ जाए तो जातक विदेश यात्रा करता है। 

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में मणिबंध को पार करती हुई कोई रेखा मंगल पर्वत की ओर जाती है इससे जातक के लिए समुद्री विदेश यात्रा के योग बनते हैं। 

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार यदि किसी जातक के हाथ में बुध पर्वत से निकलती हुई कोई रेखा अनामिका तक जाए तो व्यक्ति को विदेश यात्रा का सुख प्राप्त होता है। 

माना जाता है कि यदि अगर हथेली में कोई रेखा चंद्र पर्वत से निकलकर शनि पर्वत तक जाती हो तो ऐसा व्यक्ति विदेश में जाकर पैसे कमाता है।

इसे भी पढ़ें: घर में पूर्वजों की तस्वीर लगाने से पहले जान लें ये नियम वरना हो छिन जाएंगी सारी खुशियाँ

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार यदि किसी के हाथ में यात्रा रेखा जीवन रेखा से भी अधिक मोती और गहरी हो तो ऐसा व्यक्ति किसी दूसरे देश में जाकर बस सकता है।

कहा जाता है कि यदि हथेली पर चंद्र पर्वत के पास बनने वाली आड़ी-तिरछी रेखाएं चंद्र पर्वत को काटती हुई भाग्य रेखा से मिल जाएं तो व्यक्ति को विदेश यात्रा से महत्वपूर फलों की प्राप्ति होती है।

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार यदि हथेली पर चंद्र पर्वत के पास त्रिभुज का निशान बनता हो तो ऐसा व्यक्ति दूर-दूर के देशों में यात्रा करता है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार