लखनऊ में युवक ने कार के अंदर ख़ुद को गोली मारकर आत्महत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2025

 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक युवक ने अपनी कार के अंदर कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि मृतक की पहचान ताल कटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम निवासी ईशान गर्ग (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी से उसका लाइसेंसी रिवॉल्वर और लाइसेंस बरामद कर लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार यह घटना शनिवार देर रात हरिओम मंदिर के पास हुई, जब हजरतगंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने कार के अंदर खुद को गोली मार ली है।

सूचना मिलते पर मौके पर पहुंची पुलिस को चालू स्थिति में एक एसयूवी मिली। अंदर, एक युवक ड्राइवर की सीट पर बैठा था और उसकी कनपटी पर गोली लगी थी। पुलिस ने युवक को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने युवक के दाहिने हाथ से एक रिवॉल्वर के अलावा मौके से कुल नौकारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश की नई सरकार में हिंदू मंत्रियों की आमद

सुप्रीम कोर्ट से टैरिफ रद्द होते ही अचानक चीन के लिए निकले ट्रंप, क्या बड़ा खेल कर रहा अमेरिका?

Delhi में Terror Alert के बाद बड़ा Action, Punjab-Kashmir में 2 IED बरामद, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Bombay High Court की Navy को फटकार, ये कैसी Intelligence? नाक के नीचे बन गई 20 मंजिला इमारत