By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2025
अमेठी जिले में सोमवार को एक मोटरसाइकिल के पेड़ से टकराने के कारण एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी पहचान अब्दुल्ला (28) के रूप में हुई। हादसे में घायल आलम को जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।