Relationship Advice: नजरअंदाज करने लगा है पार्टनर? इन टिप्स की मदद से उन्हें जलन का अहसास कराएं

By एकता | Aug 26, 2022

समय के साथ जैसे चीजें बदलती हैं, ठीक वैसे ही रिश्तों और लोगों में भी बदलाव आना सामान्य बात है। रिश्तों की शुरुआत अक्सर लंबी बातचीत से होती है और वक्त के साथ यहीं बातें कम होती चली जाती हैं। यहीं समय होता है जब लोग एक दूसरे से दूर होने लगते हैं और रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं। इसी दौरान अगर आपका पार्टनर आपको नजरअंदाज करना शुरू कर दें तो यकीनन आपको बहुत बुरा लगेगा। पार्टनर के नजरअंदाज करने से अक्सर लोगों में गुस्सा, चिढ़, जलन की भावना आ जाती है। इन सब की वजह से अगर रिश्तों में कुछ बचा भी होता है तो वो भी खत्म होने में देर नहीं लगती हैं। ऐसे में अगर आपका पार्टनर भी आपको नजरअंदाज कर रहा है तो आज के इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं जो उन्हें जलाने में आपकी मदद करेगी।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: रिश्ते में दिख रहे हैं ये संकेत तो समझ जाएं किसी और को दिल दे बैठा है आपका पार्टनर

दोस्तों के साथ पार्टी करें- अगर आपका पार्टनर आपको नजरअंदाज कर रहा है तो आप उन्हें जलाने के लिए अपने दोस्तों के साथ पार्टी प्लान कर सकती हैं। पार्टी के दौरान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहें और ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट करें। इसके अलावा इस बीच पार्टनर की कॉल आए तो उसे इग्नोर करें।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: पार्टनर के साथ हमबिस्तर होने के बाद पुरुषों के दिमाग में आते हैं ऐसे सवाल, जानने के लिए पढ़ें

पुरुष दोस्त की तारीफ करें- पुरुष अपने पार्टनर के मुँह से किसी दूसरे व्यक्ति की तारीफ नहीं सुन सकते हैं और इस बात का आप फायदा उठा सकती हैं। अपने पार्टनर को जलाने के लिए आप उनके सामने अपने किसी पुरुष दोस्त की तारीफ जरूर करें।

प्रमुख खबरें

Food Inflation ने बिगाड़ा रसोई का बजट, 4.45% हुई खुदरा महंगाई, आम आदमी की Pocket पर बढ़ा Pressure

Pakistan Terror Strike: KPK में 36 घंटे चला बड़ा ऑपरेशन, 4 कमांडरों समेत 62 उग्रवादी हुए ढेर

CJP Meeting रद्द होने पर Dipke का फूटा गुस्सा, BJP पर Hall मालिकों को धमकाने का लगाया आरोप

Kathmandu Airport पर सुरक्षा घेरा तोड़ भागने की कोशिश, 18kg Thai Marijuana के साथ Punjab के दो तस्कर काबू